ग्रहों का एक से दूसरी राशि में प्रवेश करने को राशि परिवर्तन कहा जाता है। 31 मई को बुध देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, बुध के वृषभ राशि में प्रवेश करने से इन चार राशियों का भाग्योदय होना तय है। इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। यह बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चुतरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के शुभ होने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। आइए आपको बताते हैं किन राशियों के शुरु होने वाले हैं अच्छे दिन।
मेष राशि
बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। बुध के प्रभाव से आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा, पॉजिटिव माहौल होगा और धन का आवक बढ़ेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
बुध देव मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं। गौरतलब है कि बुध का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ परिणाम ला सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ हो सकता हैं। बुध गोचर के प्रभाव से सुखद समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह शुभ होने वाला है। बुध ग्रह के गोचर से सिंह राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरी में बदलाव के योग हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धनार्जन के साधन बन सकते हैं।