ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। 26 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को महालाभ होने के संकेत हैं। जानें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल-
1. कन्या राशि- तुला राशि में बुध गोचर कन्या राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों को धन लाभ के संकेत हैं। आपकी वाणी मधुर रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।
2. धनु राशि- बुध के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस अवधि में आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आय में वृद्धि के आसार हैं। अटके हुए कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
3. कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों को बुध गोचर शुभ फलदायी रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। जॉब के नए विकल्प मिल सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। निवेश के लिए समय उत्तम है। वाहन या भवन की खरीदारी के आसार हैं।