हिसामबाद में बसपा नेत्री चौपाल कर मांगा जन समर्थन
कौशाम्बी। 2022 के विस चुनाव में बसपा का परचम लहराने के लिए बसपाईयों ने पूरी ताकत जनता के बीच झोंक रखी है। बुधवार को बसपा नेत्री व मंझनपुर विधान सभा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया हिसामबाद गांव में जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के विस चुनाव में बसपा सुप्रिमो बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की बयार सी है। उन्होंने कहा कि बसपा की बयार के चलते विपक्षी दल दरकिनार हो रहे हैं।
बुधवार को जन सम्पर्क के दौरान बसपा नेत्री को पता चला कि बंजर गांव में मिट्टी हो गई। इस पर वह मौके पर पहुंचकर मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। वहीं पीडित परिवार का ढांढस भी बंधाया। इसके बाद वह सीधे हिसामपुर गांव पहुंची जहां जनता के बीच चौपाल लगाकर बसपा की नीतियों का प्रचार किया। वहीं वरिष्ठ बसपा नेता लक्ष्मी प्रसाद के आवास पहुंचकर उनका भी आर्शीवाद लिया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए बसपा नेत्री ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में बसपा की लहर है। वर्तमान सरकार से आजिज जनता फिर प्रदेश में बहन मायावती को शासक के रूप में देखना चाह रही है। उन्होंने मौजूद लोगों से बसपा के लिए समर्थन मांगा और कहा कि बसपा की सरकार बनी तो आप लोगों का खोया हुआ अधिकार वापस मिलेगा। विकास और शिक्षित युवाओं को नौकरियों के लिए नहीं भटकना पडेगा। उन्होंने कहा कि गैर बसपा सरकारें सिर्फ झूंठे वादे करते हैं लेकिन बहनजी के कथनी और करनी में अंतर नहीं है। इस मौके पर बंशीलाल चौधरी, दिलीप चौधरी, धनेश सिंह, राहुल त्रिपाठी, संतोष मिश्र, राजबली गौतम, बृजलाल गौतम, प्रीतम सरोज, लक्ष्मी नारायण मिश्र मौजूद रहे।