हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस 2 साल की हो गई है। 15 जनवरी को मालती ने अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। लाड़ली के दूसरे जन्मदिन के मौके पर प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। फैंस दो दिनों से मालती मैरी के बर्थडे बैश की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे, जो बुधवार को निक ने अपने सोशल मीडिया पर जारी कर दी है।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी लाड़ली के दूसरे जन्मदिन के लिए एल्मो-थीम पार्टी का आयोजन किया था। निक ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालती के एल्मो-थीम बर्थडे बैश की कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में, मालती लाल पैंट के साथ लाल दिल वाले गुलाबी स्वेटर पहने नजर आ रही हैं। बर्थडे गर्ल ने अपने ऑउटफिट से मैचिंग का दिल के आकर का चश्मा और गुलाबी रंग का टियारा भी पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। मालती के अलावा तस्वीरों में प्रियंका और निक भी हैं। एक अन्य तस्वीर में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को गले लगा रखा है।निक जोनस द्वारा शेयर की गयी अन्य तस्वीरों में मालती के बर्थडे केक और पार्टी एन्जॉय करते मेहमानों की झलक है। पार्टी की ही तरह मालती का बर्थडे केक भी एल्मो-थीम वाला था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए निक ने लिखा, ‘हमारी नन्हीं परी 2 साल की हो गई है।’ बता दें, 15 जनवरी, 2022 को सरोगेसी के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने पहले बच्चे मालती मैरी का स्वागत किया था। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया था कि वह कई बार मालती को खोने के करीब पहुंची थी, इसलिए वह केवल अपनी बेटी को खुश देखना चाहती है
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...