19 फरवरी को प्रयागराज में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार

19 फरवरी को मेजा के कुंवरपट्टी में मां शीतला कृपा महोत्सव में बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजेगा। एसीपी रवि कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आयोजक भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला से वार्ता की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर एलआईयू भी नजर गड़ाए है। 17 से महोत्सव शुरू होगा, जो 21 फरवरी तक चलेगा।पहले दिन जलयात्रा, पंचाग पूजन, वेदी रचना के कार्यक्रम से मां शीतला कृपा महोत्सव का शुभारंभ होगा। 18 को मानस पारायण आरंभ होगा। 19 को संत सम्मेलन व 21 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इसी दिन बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार भी सजेगा। 20 फरवरी को सवा लाख पार्थिवेश्वर महादेव की विशाल पूजा, अभिषेक का कार्यक्रम होगा। 21 फरवरी को भंडारे होगा। इंद्रदेव शुक्ला ने बताया कि सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव सहित कई भोजपुरी स्टार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Related posts

Leave a Comment