ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करते हैं। कुछ ही दिनों में गुरु का गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है। वृषभ राशि का स्वामित्व शुक्र ग्रह को प्राप्त है, जो गुरु के गोचर करने के बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का गोचर 19 मई को होगा, वहीं गुरु का गोचर मई की शुरुआत में होने जा रहा है। ज्योतिष के मुताबिक शुक्र के गोचर करते ही गुरु और शुक्र की युति बनेगी, जिससे गजलक्ष्मी का निर्माण होता है। बता दें कि, 12 सालों के बाद ये युति बन रही है, जो जून तक रहेगी। आइए आपको बताते है गुरु और शुक्र की युति इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।
कर्क राशि
गुरु और शुक्र की युति से बना गजलक्ष्मी योग कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। करियर में नए मुकाम हासिल करने के कई मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ धन भी वापस आएगा। हेल्थ को बेहतर रहने वाला है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी के किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।
मेष राशि
गजलक्ष्मी योग के चलते मेष राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा होगा। धन लाभ हो सकता है लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा, सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी योग के बेहद ही फायदे मिलेंगे हैं। गजलक्ष्मी योग के निर्माण से आपकी इनकम बढ़ाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है, घर -परिवार में खुशी का महौल रहेगा। बिजनेस के मामले में भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है।