प्रयागराज।भाजपा कीडगंज मंडल के द्वारा परिणय गेस्ट हाउस बैहरना में होली मिलन का आयोजन किया गया इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पूज्य कौशल्या नंद गिरी महाराज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रमा सिंह भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, भाजपा पार्षद दल के सचेतक श्रीमती किरन जायसवाल ने कहा कि होली प्रेम सौहार्द एकता और भक्त और भगवान की भक्ति की विश्वास की डोर है और कहा कि होली भारत और भारत की संस्कृति का विराट स्वरूप का दर्शन कराती है और हम सभी को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग कर होली खेलनी चाहिए क्योंकि होली वही है जो राष्ट्र भक्ति के रंग में सराबोर हो
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर नाचते गाते हुए एक दूसरे को बधाई दी
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद किरन जायसवाल, पंडित चंद्रशेखर मिश्रा राजेश केसरवानी दिलीप केसरवानी जय श्री जायसवाल प्रमोद मोदी क्षमा दुबे प्रण विजय सिंह पूर्व पार्षद आभा द्विवेदी राहुल शर्मा राजू राव मुकेश लारा हिमालय सोनकर शैलेंद्र द्विवेदी टी पी सिंह रेखा यादव किरन सिंह चंद्रशेखर वैश्य रूद्र सेन जायसवाल मीनू पांडे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे