होलागढ़।
शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लाक होलागढ़ के 5 शिक्षकों को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डा वी के सिंह की अध्यक्षता में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला अधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक,विधान परिषद सदस्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विधायक शहर उत्तरी की उपस्थिति में आलोक श्रीवास्तव इ प्र अ हरीडीह,साहला वर्मा स अ बीहर, साधना गुप्ता स अ नानसयी,रितू त्रिपाठी स अ तवकलपुर, प्रियंका पांडेय स अ बेरावा को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ। सम्मान प्राप्त होते ही वि ख होलागढ़ के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी ख शि अ लालजी शर्मा ने सम्मानित शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मिश्र नगरहा ने सभी शिक्षकों को शुभकामना दी।