रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के दायित्व के साथ ही रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है।
इसी क्रम मे दिनाक 08.12.2021 को हेल्पलाइन/प्रयागराज से सूचना मिली की गाड़ी स. 12802 में महिला यात्री द्वारा रेल हेल्पलाइन पर फोन करके बताया गया है की उनका एक थैला विकलांग कोच में छूट गया है| प्राप्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक श्री एसएन उपाध्याय द्वारा कोच को अटेंड किया गया| थैले को सुरक्षित उतार कर रेलवे सुरक्षा बल चुनार पर लाया गया। दिनांक 09/12/2021 को महिला यात्री के मोबाइल पर उन्हें सुचना दी गयी| महिला यात्री रेलवे सुरक्षा बल चुनार में उपस्थित हुई| महिला से सामान की पूछताछ करके महिला के सही बताने तत्पश्चात थैला चेक करवाकर पूर्ण संतुष्ट कर थैला को उपरोक्त महिला यात्री को सुपुर्द किया।