हर हाथ को काम- हर घर को रोटी के संकल्प से किसान अधिवेशन का समापन

प्रयागराज। बायोवेद रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (ब्रियाटस) में हर हाथ को काम और हर घर को रोटी के संकल्प के साथ दो दिवसीय किसान अधिवेशन का समापन हो गया। दूर दराज से आये कृषि वैज्ञानिकों की राय रही कि किसानों को आत्म निर्भर बनाए जाने की जरूरत है। 26वीं कृषि वैज्ञानिक एवं किसान अधिवेशन के दो दिवसीय समारोह का रविवार को समापन हुआ। अधिवेशन में हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कई विख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं शोध छात्र की उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में किसान और महिलाओं ने भी शिरकत किया। किसान अदालत में किसानों ने व्यावहारिक परेशानियों का जिक्र किया तो कृषि वैज्ञानिकों ने समाधान भी बताए। अधिवेशन के प्रथम दिवस बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने मोटे अनाज की खेती को बेहद जरूरी बताया। रविवार को दो अलग अलग सत्रों में प्राकृतिक खेती पर जोर और कैंसर बीमारी के बढ़ते खतरे व उनसे बचाव की जानकारी दी गई। कहा गया कि पर्यावरण संतुलन एवं स्वस्थ जीवन निर्वाह के लिए ऋतुओं के अनुसार फसल चक्रों का चयन करें। उसी के मुताबिक फसलों का उत्पादन भी किया जाए। एफपीओ के विभिन्न कृषि उत्पादों  की प्रदर्शनी ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इस मौके पर उत्कृष्ट उपलब्धियों पर दस लोगों को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रगान से अधिवेशन का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य वक्ता संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज मंडल आरके मौर्य रहे। विशिष्ट अतिथि उप निदेशक कृषि प्रयागराज एसपी श्रीवास्तव, प्रोo जेपी श्रीवास्तव, प्रोo सुनील मौर्य, राजुल अभिषेक, डॉ देव नारायण यादव, डॉ बृजेंद्र सिंह, डॉo अरुण प्रसाद, डॉ एसके राय, डॉ रवि प्रकाश मौर्य, डॉ रामलखन सिंह, कैप्टन विनोद चौबे, डॉ मनोज कुमार, डॉ अखिलेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे। आयोजक रहे कृषि वैज्ञानिक एवं बायोवेद के निदेशक डा बीके द्विवेदी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उप प्रधानाचार्य डाo एसएस यादव ने समारोह का संचालन किया।

Related posts

Leave a Comment