हर बूथों पर भाजपा का कमल खिलेगा -नंद गोपाल गुप्ता नंदी

भारतीय जनता पार्टी  शहर दक्षिणी कीडगंज मंडल  कार्यालय का हुआ उद्घाटन
===================
 प्रयागराज।बाई का बाग कीडगंज में भारतीय जनता पार्टी  कीट गंज मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री एवं भाजपा शहर दक्षिणी विधानसभा  के प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारे ऊपर एक बार फिर विश्वास जताया है उस विश्वास को मैं कायम रखूंगा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर शहर दक्षिणी विधानसभा में भाजपा का परचम लहरेगा इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं  ने कार्यालय का उद्घाटन किया और कहा कि मोदी योगी एवं केशव के नेतृत्व में प्रयागराज महानगर सहित जिले के सभी विधानसभा के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा और हम प्रचंड बहुमत के साथ पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे
        कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पूर्व उप महापौर मुरारीलाल अग्रवाल पार्षद किरन जायसवाल राजेश केसरवानी मनोज मिश्रा बृजेश मिश्रा विवेक अग्रवाल गिरीजेश मिश्रा अमर सिंह चंदन भट्ट यस विक्रम त्रिपाठी प्रमोद मोदी कुलदीप गोस्वामी मुकेश लारा रामनाथ दुबे एवं सैकड़ों कीडगंज मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment