प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी शहर दक्षिणी मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश सह संगठन प्रभारी सुनील भाई ओझा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें हर बूथों पर कमल खिलाना है इसके लिए संगठन के त्रिदेव यानी (बी एल ए .बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारी )को मजबूती से कार्य करना है और हमें विश्वास है कि हर बूथों पर कमल खिलेगा भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि हमें जीतेंगे हम जीतेगी भाजपा के मूल मंत्र के आधार पर कार्य करना होगा
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज नैनी मुट्ठीगंज चौक मीरापुर कीडगंज मंडल की समीक्षा बैठक में अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई
बैठक में मुख्य रूप से संजय गुप्ता अरुण अग्रवाल राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजन शुक्ला दिलीप केसरवानी दिनेश विश्वकर्मा किशोरी लाल जायसवाल मनोज मिश्रा रणविजय सिंह अभिषेक ठाकुर परमानंद वर्मा अजय अग्रहरि राजू बच्चा आदि मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे