11, 12, व 13 अगस्त, 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी एवं मौन जुलूस भी निकालेंगे कार्यकर्ता
हर घर तिरंगा अभियान के संदर्भ में काशी क्षेत्र महामंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की दी जानकारी
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर विगत कई वर्षों से हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में कहा था कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है। हर घर तिरंगा अभियान।
पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है उक्त बातें भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री व यमुनापार जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में हर घर तिरंगा अभियान के संदर्भ में पत्रकार वार्ता में कहीं और आगे बताया कि अभियान हेतु जिला स्तर पर बुधवार को ही यमुनापार जिले की कार्यशाला आयोजित है। इसके साथ ही 8 व 9 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जायेगी। जिसमें बूथ स्तर तक तिरंगा अभियान को सफल बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12, व 13 अगस्त, 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे। बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटरसाईकिलों से हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे। श्री त्रिपाठी ने आगे बताया कि 12-14 अगस्त, 2024 को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं अमर बलिदानियों, व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे।13, 14 व 15 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जनपदों में गोष्ठी का आयोजन करेगी तथा मौन जुलूस भी निकालेगी। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला केंन्द्रो पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी बड़े पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे। घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान के बारें में पत्रकारों के सवालों के जवाब में जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने दिया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने करते हुए सभी पत्रकारों व अतिथियों का आभार जताया। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश शुक्ला,सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला,ब्लाक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्रा, कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, धर्मराज पाल, मिथिलेश पांडेय, प्रवीण मिश्र, सुनील प्रजापति, राजकुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।