प्रयागराज । सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर की आहूत बैठक में महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अपील की कि अभियान में ढिलाई न बरतें। अभियान की जो भी रूपरेखा बनाई गई है उसके अनुसार कार्य करें। महानगर प्रभारी ने कहा कि 11 से 17 सितंबर तक महा जनसंपर्क अभियान चलेगा। इसको लेकर महानगर के सभी 15 मंडलों में बूथ से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक योजना बना ली जाए और घर घर जाकर लोगों को संगठन का सद्स्य बनाएं। हर बूथ पर 200 सदस्य बनने ही चाहिए ऐसा पूरा प्रयास करना है। हर घर को खटखटाना है और पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बातें और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। माइक्रो मैनेजमेंट से अभियान में आसानी होगी। कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं और परिश्रम की आवश्यकता है। प्रतिदिन सदस्यता अभियान की समीक्षा मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होनी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि को भी दिशा निर्देश प्रदेश स्तर से मिल रहा है उसी के अनुसार अभियान को चलाएं। अभी तक प्रयागराज महानगर ने सभी अभियानों में अच्छा प्रदर्शन किया है और सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन होगा ऐसी उम्मीद है। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, शशि वाष्णेय, रवि केसरवानी, राजेश कुमार,मृत्युंजय तिवारी, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, हनुमान पांडेय, कुलदीप मिश्रा, दीप द्विवेदी, प्रमोद जायसवाल, मनोज कुशवाहा, शिवा त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।