हम सब मिलकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे – धर्मपाल जी

 प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा अपना दल( एस )एवं निषाद पार्टी की सामूहिक बैठक की गई बैठक में भारतीय जनता पार्टी ते झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल जी एवं अपना दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि हम सभी आपस में सामंजस्य बनाकर सामूहिक रूप से पूरी रणनीति के अनुसार पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और प्रयागराज जिले के सभी विधानसभाओं में अपनी जीत का परचम लहराएंगे
बैठक में
भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा अपना दल एवं निषाद पार्टी के प्रमुख नेताओं का स्वागत किया और मिलकर काम करने की बात कही
        भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक में भाजपा अपना दल निषाद पार्टी के द्वारा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई और उसी रणनीति के अनुसार चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया
        बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अपना दल के आशीष पटेल अपना दल (एस) प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ,भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे यमुनापार विभव नाथ भारती महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी अपना दल (एस )गंगा पार जिला अध्यक्ष भानु प्रसाद पटेल यमुनापार जिला अध्यक्ष अपना दल (एस )बृजेश पटेल कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह राजेश केसरवानी आशीष केसरवानी विवेक अग्रवाल करछना विधानसभा निषाद पार्टी के प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद अपना दल एस प्रतापपुर विधानसभा के प्रत्याशी राकेश  त्रिपाठी  विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर वाचस्पति सहित तीनों दलों के प्रत्याशी गण उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment