हमें रचनात्मक गतिविधियां निरंतर करते रहना चाहिए: प्रकोष्ठ प्रभारी

देश में विघटनकारी एवं राष्ट्रवादी शक्तियां कार्य कर रही: संदीप शाही

प्रयागराज। हमें रचनात्मक गतिविधियां निरंतर करते रहना चाहिए तभी हम समाज में अपना एक स्थान बना सकते हैं। जागरूकता व जन जागरूकता निरंतर प्रयास से हम अपने आप को समाज में स्थापित कर सकते हैं। चरणबद्ध तरीके से किया गया कार्य सफलता अवश्य दिलाता है। सकारात्मक सोच, लोगों को प्रेरित करने की प्रेरणा, सेवा और समर्पण की भावना राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत होकर समाज की सेवा करना अति आवश्यक है।

फोटो-06 भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की बैठक
उक्त विचार मुख्य अतिथि शिवकुमार पाठक पूर्व संगठन मंत्री व उत्तर प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत एनजीओ प्रकोष्ठ की बैठक में व्यक्त किया। क्षेत्रीय कार्यालय के दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुछ दूषित मानसिकता के लोगों द्वारा एनजीओ का दुरुपयोग भी किया गया। धर्मांतरण को बढ़ावा देना, देशद्रोहियों का साथ देना, नक्सलियों से मिलकर प्राप्त हुए धन का दुरुपयोग करना रहा है। मोदी सरकार ऐसे एनजीओ पर लगाम लगा रही है। उन्होंने कहा कि हमें अच्छे कार्य करने वाली संस्थाओं तक पहुंचने के लिए सूची, सम्पर्क और प्रयास करना होगा। हमें प्रत्येक जिले में सम्मेलन करना है, यह समय राष्ट्र के लिए अमूल्य साबित होगा।

विशिष्ट अतिथि संदीप शाही प्रदेश संयोजक ने कहा कि आज देश में दो शक्तियां कार्य कर रही एक विघटनकारी, दूसरी राष्ट्रवादी शक्तियां। राष्ट्रवादी शक्तियों को चुनौती देने के लिए विघटनकारी शक्तियां तरह-तरह का प्रलोभन देकर समाज को तोड़ने का कार्य करती है। आज हमें राष्ट्रवादी होने के नाते एक सजग भूमिका निभानी होगी। हम सबका दायित्व सबसे अधिक है हमें समाज में कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं को अपने साथ जोड़ना है जो राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत-प्रोत हैं। प्रांत के प्रथम चरण में हम प्रत्येक जिले से 100 एनजीओ को जोड़ेंगे। अभियान की सफलता कार्यकर्ता के सक्रियता पर निर्भर करता है। दूसरे चरण में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किए जाएंगे।

सुनील जैन प्रदेश सह संयोजक ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ का दायरा व्यापक है। एनजीओ की महत्ता को हम नकार नहीं सकते। प्रदेश सह संयोजक नीतू चैधरी अलीगढ़ ने संगठन को बढ़ाने के लिए कार्य किस रूप में किया जाए, बताया। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण के लिए केंद्र सरकार की 200 से ऊपर योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर नागरिकों को लाभान्वित कराने की चिंता हमें करनी होगी।

बैठक की अध्यक्षता प्रांत संयोजक विपिन पाठक ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रांत के सह संयोजक रजनीकांत ने कहा कि समय कम है, लक्ष्य बड़ा दिखता है। लेकिन हमारे बल के आगे लक्ष्य को लघु होना पड़ेगा। बैठक में संगठनात्मक रूप से बने प्रदेश के जिलों के संयोजक, सहसंयोजक मोहनी झंजर, अर्चना अग्रवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, सतीश राय, रविंद्र श्रीवास्तव, विमला मौर्या, आलोक जयसवाल, राकेश सिंह डीपी इंसान, हरेंद्र बहादुर सिंह, मनजीत सिंह, राजीव सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, सुमित सिंह, संदीप पांडेय, नरेंद्र शुक्ला, अनिल तिवारी, प्रांत के सभी 16 जिलों के एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment