प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रयागराज महानगर के तत्वाधान में आज मां अलोप शंकरी के दरबार में कार्यकर्ता परिचय मिलन समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मंडल संयोजक शिवकुमार उपाध्याय के द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया ।उसके पश्चात मंचासीन काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ,महानगर भाजपा अध्यक्ष गणेश केसरवानी ,उपाध्यक्ष राजू पाठक ,उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी , पूर्व उपनगर प्रमुख ओपी द्विवेदी का तिलक लगाकर माला पहनाकर सहसंयोजक योगेश ओझा और अमित जौनपुरी के द्वारा स्वागत किया गया।
तत्पश्चात महानगर संयोजक भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया के द्वारा नवनियुक्त मंडल संयोजक सहसंयोजक गणों को परिचय कराते हुए सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर कलाकारों के द्वारा गीत संगीत कविता और भजन की प्रस्तुति दी गई। उसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री महंत यमुना पुरी जी महाराज ने सभी को सम्मानित किया और उन्हें मां अलोप शंकरी जी की कृपा से अपने उद्देश्य में सफल होने का आशीर्वचन दिया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि, हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण करना है और मर रही प्राचीन लोक संस्कृति को बचाना है। एवं हमारे सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विरोधियों को रोकना भी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का कार्य है। जिस तरह से पूरे महानगर में मंडल संयोजक और सह संयोजक की टीम खड़ी हुई है उससे हमें पूर्ण विश्वास है की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अपने दायित्व को निभाने में सफल रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा की प्रयाग की प्राचीन विरासत संस्कृति को और ऊंचाई पर ले जाने का कार्य भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ करेगी
कार्यक्रम का सफल संचालन योगेश झमाझम के द्वारा हुआ ।आभार ज्ञापन अमित जौनपुरी के द्वारा हुआ ।उक्त अवसर पर आकाश तिवारी ,लालजी यादव, राम जी पंच भैया ,विनीता केशरवानी शशांक मिश्रा ,हिमालय सोनकर, आकाश पांडे ,रोहित राज यादव के साथ अनेक प्रकोष्ठ एवं भाजपा के सदस्यगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन मां अलोप शंकरी के जयकारे के साथ हुआ।