स्वामी प्रसाद मौर्य है सपा के भस्मासुर: नंदी

पूर्व मंत्री डा नरेन्द्र सिंह गौर, सांसद डा रीता बहुगुणा जोशी, केसरी देवी पटेल,  कौशल्यानंद गिरि सहित भाजपा नेता कार्यक्रम में हुए शामिल
प्रयागराज।  सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा लगातार हिंदू देवी देवताओं पर की जा रही अपमान टिप्पणी पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या को समाजवादी पार्टी का भस्मासुर बताया है। मंत्री नंदी ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्या सपा मुखिया अखिलेश यादव के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू देवी और  देवताओं को अपमानित करने वाले बयान दे रहे हैं लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव उनके बयानों का ना ही खंडन करते हैं और ना ही उसकी निंदा करते हैं। यह बातें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सिविल स्थित एक गेस्ट हाउस में महान सेनानी बिरसा मुंडा के जयंती अवसर पर आयोजित समारोह में आज कहा। उन्होंने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्या के लिए विनाश काले विपरीत बुद्धि कहना भी कम होगा। उन्होंने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्या से ऐसे बयान जानबूझकर दिलाए जा रहे हैं, ताकि मुस्लिम वोटों का तुष्टिकरण हो सके। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी होने जा रही है। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्या भस्मासुर का काम करेंगे। उन्होंने जहां पर भी हाथ रखा वह समाप्त हो गया।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए मैचों में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है और निश्चित तौर पर क्रिकेट वर्ल्ड कप भी भारत ही जीतेगा।
 पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर आज पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जा रही है। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी पहुंचे थे‌। इस मौके पर नंदी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने संघर्ष किया था। लेकिन दूसरे राजनीतिक दलों ने कभी उनके त्याग,बलिदान और योगदान को याद नहीं किया। देश की आजादी में उनका महान योगदान रहा है। उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों के दांत खट्टे किए। आज भगवान बिरसा मुंडा की बीजेपी जयंती मना कर पूरे देश और समाज को समरसता का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के विकास के लिए काम कर रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को ही अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता डा विक्रम सिंह पटेल ने कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान सेनानी बिरसा मुंडा के जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर समारोह और संगोष्ठी आयोजित कराकर महान सेनानी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। महान सेनानी बिरसा मुंडा को पूर्व मंत्री और भाजपा नेता डा नरेन्द्र सिंह गौर, प्रभाशंकर पाण्डेय, सांसद केशरी देवी पटेल, सांसद डा रीता बहुगुणा जोशी, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता,
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी,  उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि,
विधायक इं हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, अशोक द्विवेदी,

Related posts

Leave a Comment