विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के कारण काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद से कोई न कोई तंज विवेक अग्निहोत्री को लेकर सामने आता रहा है। वहीं, हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने एक फैक्ट चेकर पत्रकार के लिए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था कि वह बुरी तरह से ट्रोल हो गए थे। इसको लेकर अब स्वरा भास्कर का भी बयान आया है। एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘विवेक अग्निहोत्री के लिए नाम लेना, अभद्र भाषा का इस्तेमाल, सार्वजनिक मंचों पर मुस्लिम नागरिकों पर केवल इसलिए आरोप लगाना, क्योंकि वे मुस्लिम हैं, इस बात का एक बहुत बड़ा उदाहरण है ‘न्यू इंडिया कितना जहरीला, कट्टर और बहुसंख्यक हो गया है।आपको बता दें कि हाल ही में विवेक अग्निहोत्रा और फैक्ट चेकर जर्नलिस्ट मोहम्मद जुबैर के बीच बहस बाजी हुई थी। जिसके बाद स्वरा भास्कर का यह बयान सामने आया है। विवेक और मोहम्मद जुबैर के बीच बहस द कश्मीर फाइल्स को लेकर शुरू हुई थी। दरअसल विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। जिसके बाद हाल ही में जुबैर ने विवेक अग्निहोत्री पर तंज कसते हुए कहा था कि यह वो सम्मान नहीं है जो आप समझ रहे हैं। ये उस सम्मान जैसा है, जो विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स से मिलता हुआ है। मोहम्मद जुबैर के इस कमेंट के बाद विवेक अग्निहोत्री काफी ज्यादा भड़क गए थे। उन्होंने भी अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए जर्नलिस्ट पर निशाना साधा और कहा कि मैं फैक्ट चेकर्स को नापसंद नहीं करता हूं। लेकिन मुझे बहुत गुस्सा आता है जब कोई पंक्चर रिपेयर करने वाला खुद को फैक्ट चेकर बताता है। उन्होंने आगे लिखा आप कुछ भी नहीं है महज एक जेहादी दलाल हैं और मैं ठीक तरीके से जानता हूं कि आप जैसे लोगों के पीछे कौन है। विवेक ने आगे लिखा हर एक जिहादी का दिन आता है और आपका भी दिन जरूर आएगा। विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट के बाद से लगातार कमेंट आ रहे हैं। यहां तक कि ज्यादातर लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...