स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में प्रयागराज को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार , महापौर का किया गया अभिनन्दन

प्रयागराज।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर निगम प्रयागराज को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। यह पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति महोदया के द्वारा आगामी 11 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के भारत मण्डपम् में दिया जायेगा। बताते चलें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर भारत सरकार के द्वारा पिछले वर्ष परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार ;स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अवार्ड सेरेमनी दिये जाने की घोषणा की गयी है। देश के 11 महानगरों को चयनित किया गया जिसमें नगर निगम प्रयागराज को भी  राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा से सम्बन्धित पत्र शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्रीमती रूपा मिश्रा के द्वारा भेजा गया पत्र  नगर निगमए प्रयागराज को प्राप्त हुआ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर  महापौर  उमेशचन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा नगर वासियों को बधाई दी तथा शहर के नागरिकों, पार्षदगणों अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों के नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति समर्पित होकर किये जा रहे कार्यों
का प्रतिफल है। नगर निगम प्रयागराज द्वारा स्वच्छता के प्रति आगामी दिनों में और भी कार्य किये जा रहे हैंए जिससे शहर को और अच्छा बनाया जा सके महापौर द्वारा  द्वारा नगर के निवासियों से अपील की गयी है कि वे स्वच्छता में सहयोग प्रदान करेगें। यह पुरस्कार प्रयागराज की जनता को समर्पित किया गया है।
उक्त पुरस्कार के लिये  पार्षदगणों द्वारा  महापौर के कुशल नेतृत्व में प्राप्त पुरस्कार हेतु उनका अभिनन्दन महापौर कार्यालय कक्ष में किया गया। जिसमें पार्षद राजू शुक्ला,विनय मिश्रा,उमेश मिश्रा,कुसुमलता गुप्ता,दीपिका सिंह पटेल,कामिनी कुशवाहा,दिलीप जायसवाल, किरन जायसवाल,मुकेश कुमार,नीरज गुप्ता व अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment