लखनऊ, 16 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-8 के छात्र अभीष्ठ त्रिपाठी ने इण्टरनेशनल स्पेल बी कम्पटीशन में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता हमिंग बर्ड एजूकेशन लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अनेक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्र ने स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर अपने अंग्रेजी ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. न सिर्फ अपने छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है, अपितु उन्हें सर्वश्रेष्ठ ज्ञान एवं सम्यक ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।
Related posts
-
फ्रेंड्स क्लब मेजा ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी.
हंडिया के टेला गाँव में एक दिवसीय डे एंड नाइट जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न।◆ ●विजेता... -
भाजपाइयों ने पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की
प्रयागराज। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक गंगापार निर्मला पासवान के... -
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं प्रयागराज, जंक्शन से लेकर घर तक स्वागत, बरसाए गए फूल
प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में आल इंडिया रैकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वालीं...