परिवर्तन संस्था के द्वारा लगाए गए प्याऊ जल
==================
प्रयागराज। परिवर्तन सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के अध्यक्ष मोनू गुप्ता जी के द्वारा प्याऊ जल का संचालन किया गया जिसका उद्घाटन किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पूज्य कल्याणी नंदगिरी महाराज जी के कर कमलों के द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने आने जाने वाले राहगीरों को पानी पिलाया और कहा कि मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है और प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और आगे कहा कि सेवा कार्य ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है इसलिए हम सभी को निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना चाहिए
संस्था के अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने कहा कि परिवर्तन संस्था के द्वारा महानगर के कई स्थानों पर आगे और भी प्याऊ लगाया जाएगा
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज परिवर्तन संस्था के द्वारा रामभवन चौराहा सुलाकी बहादुरगंज चौराहा मुट्ठीगंज छोटा चौराहा हटिया चौराहा पर प्याऊ लगाया गया
इस अवसर पर
विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी अशोक गुप्ता नन्हे राजू वैश्य पूर्व पार्षद विजय वैश्य दिनेश विश्वकर्मा शिव मोहन गुप्ता सरदार पति बिंदर सिंह राजू चक्की राजेश विश्वकर्मा घनश्याम गुप्ता जितेंद्र गुप्ता बलवंत जायसवाल गणेश साहू बलवंत जायसवाल वीरेंद्र जायसवाल सूर्य प्रकाश जायसवाल संतोष कनौजिया गौरव गुप्ता छाया अविनाश शर्मा श्याम जी पिंटू यादव अबरार किन्नर अखाड़ा के महंत राधिका जी निष्ठा जी सुनैना जी अंतिम वर्मा अजय गुप्ता हर्ष केसरवानी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे