सेवा हमारा कर्तव्य और लोगों का प्यार हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार – गणेश केसरवानी

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को अलटिका कार उपहार में दी
===================
 प्रयागराज। जन्म उत्सव आयोजन समिति प्रयागराज के द्वारा एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी का जन्म उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गएइस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य सामाजिक धार्मिक संगठनों ने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए दाधिकांदो परेड मैदान  कीडगंज में दोपहर 12:00 बजे से नेत्र जांच शिविर ,स्वास्थ्य शिविर, श्रम कार्ड शिविर, दिव्यांग सहायता उपकरण शिविर कोविड- टीका करण शिविर  लगाया गया इसके अलावा संगम किनारे राम जानकी मंदिर के प्रांगण में भोजन वितरण बंधवा हनुमान जी के पास कंबल वितरण किया गया जिसका उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं पूर्व मुख्यमंत्री और। पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को नमन करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सेवा ही हमारे जीवन का कर्तव्य है और यह कर्तव्य आप सभी के आशीर्वाद एवं प्यार से ही संभव है हमारे लिए आप सभी लोगों का प्यार ही सबसे बड़ा उपहार है
      भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं उनकी पत्नी पार्षद सविता केसरवानी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु हेतु सुंदरकांड का आयोजन एवं  सेवा कार्य को लेकर सैकड़ों दिव्यांग भाई-बहनों को ट्राई साइकिल वितरित किया गया एवं अन्य लोगों को  निशुल्क कोरोना टीकाकरण ,श्रम कार्ड वितरण निशुल्क स्वास्थ्य जांच निशुल्क नेत्र की जांच एवं चश्मा  और गर्म कंबल वितरित गए
एवं हजारों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के द्वारा अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें दीर्घायु होने की कामनाओं के साथ बधाइयां दी गई और सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों फालोवर्स ने उन्हें बधाई दी
    और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन के अवसर पर अलटिका कार उपहार में दी
       जन्मोत्सव कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध संचालिका आभा मधुर श्रीवास्तव ने की
   कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मनीष केसरवानी, शैलेंद्र गुप्ता रहे
         इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य विधानपरिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़, किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी, पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल शशि वार्ष्णेय रणजीत सिंह रामजी केसरवानी राघवेंद्र मिश्र डॉक्टर सुशील सिन्हा कुमार नारायण कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी आयुष अग्रहरि विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राघवेंद्र सिंह सचिन जायसवाल आकाश गुप्ता सुभाष वैश्य राजन शुक्ला संजय श्रीवास्तव रोहित पांडे शिखा रस्तोगी दिलीप केसरवानी प्रमिल केसरवानी श्रीकांत केसरवानी अभिलाष केसरवानी रॉबिन साहू आकाश गुप्ता नितिन केसरवानी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीर्घायु होने की कामनाओं के साथ बधाई दी

Related posts

Leave a Comment