सीमा छेत्र मे आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब,, घर घर मनी दिवाली

नारीबारी शंकरगढ  प्रमोद बाबू झा, अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ नारीबारी क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास का जैन सैलाब उमड़ा,
सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी में संकल्प सहित सुन्दरकाण्ड पाठ, श्री राम जय राम जय जय राम संकीर्तन, राम लला के भजन के साथ परिवेश राममय हो गया। वहीं मंदिरों घरों को गुब्बारों झालरों से सजा कर, रंगोली बना कर भव्य दीपावली मनाया गया।इसी क्रम में दुर्गा मन्दिर सुरवल सहनी, मवैया, सती माता मन्दिर, पतिंगरा धाम झझरा, सलैया, बजड्डी,देवरा, भारत नगर आदि के मंदिरों में श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बाद भी सुबह से शाम तक भजन कीर्तन के साथ जगह जगह लड्डू,केसर दूध, हलवा पूड़ी, खीर आदि का भंडारा प्रसाद वितरण करते रहे। वहीं नारीबारी बाजार में कई डीजे गाजे बाजे में राम धुन के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। सैंकड़ों बाइको से खीरी से नारीबारी तक विशाल रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरएसएस खण्ड संघ चालक सूर्यकांत, व्यास त्रिभुवन नाथ, विभव नाथ भारती,विजय शंकर शुक्ल, शरद गुप्ता, विकाश शुक्ल,विवेक केसरवानी, अशोक मिश्र,दिलीप चतुर्वेदी,ऋषि मोदनवाल, घनश्याम , अखिलेश शुक्ल,,बद्री चौरसिया, विनय,बालेन्द्र द्विवेदी ,अर्जुन गुप्ता, अनुराग, अनिल मिश्र,शैलेष द्विवेदी,राधेश्याम सिंह, सन्तोष सिंह, डा अनूप चौरसिया, सागर, सौरभ, ऋषभ,अंशू, मनोज केसरवानी, कमल सिंह,अतुल, दीपक, विजय बहादुर, राम सहोदर सिंह राहुल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ शंकरगढ़ के महासचिव दिनेश मिश्रा ने जूही स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में भाग लिया उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सब के लिए गर्व और संबल बढ़ाने वाला दिन है इसी क्रम में ग्राम सभा मवैया कला के प्रधान व पूर्व सैनिक संतोष कुमार सिंह ने भी राम उत्सव के अवसर पर लोगों को शुभकामना दी ग्राम सभा पुरे बघेल में प्रधान दिवाकर सिंह ने सुंदरकांड कार्यक्रम में भाग लिया ग्राम सभा झाझरा चौबे के प्रधान पृथ्वीराज साहू ने हनुमान मंदिर में सुंदरकांड कार्यक्रम में स्वयं रामायण की चौपाइयों का उद्बोधन किया इसी क्रम में ग्राम सभा जरखोरी में ग्राम प्रधान विश्व भर मिश्र भी सुंदरकांड कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इसी क्रम में ग्राम सभा सतपुरा में प्रधान प्रदीप कुमार मिश्रा भी सुंदरकांड कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोगों को सामाजिक सद्भाव व आपसी भाईचारा बढ़ाने पर बल दिया इसी क्रम में ग्राम सभा सूरवाल चंदेल के प्रधान राम प्रकाश सिंह ने भी लोगों को राम उत्सव की बधाई दी इसी क्रम में ग्राम सभा सीध टिकट के प्रधान सूरज सिंह ने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोगों को शुभकामना दी इसी क्रम में ग्राम प्रधान गङै लोनीपार  राज नारायण  ग्राम सभा बशहरा उपहार के प्रधान राजकरण सिंह पटेल तथा ग्राम सभा देवरा के प्रधान रत्नाकर सिंह पटेल ने भी सुंदरकांड कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को राम उत्सव की शुभकामना दी बता दे की भाजपा नेता कुलदीप पाठक के यहां भी सुंदरकांड का आयोजन हुआ इस दौरान भारी तादाद में लोग मौजूद रहे ,थानाध्यक्ष शंकरगढ अश्विनी कुमार सिंह की पुलिस टीम एलर्ट दिखी जिससे शान्ति सद्भाव कायम रहा

Related posts

Leave a Comment