सीडीओ की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक संपन्न

प्रयागराज । मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में  संचारी रोगों  की रोकथाम के लिए जनपद स्तरीय अन्र्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।
सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा अधिकारी  द्वारा तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अंतर्विभागीय माइक्रोप्लान एवं संवेदीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
   मुख्य विकास अधिकारी  ने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम को समन्वय बनाकर कार्य हेतु निर्देशित किया गया। सभी विभागों के कार्य को कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया।
     मुख्य विकास अधिकारी  ने वी एच एन डी बैठक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी  के साथ 2 सी एच सी मॉनिटरिंग हेतु कहा गया। सभी लोग प्रचार प्रसार सामग्री का उचित प्रकार से प्रयोग करें। कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग हेतु पॉइंट्स डीपीआरओ से मिलकर तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशु पांडे , जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,  ग्राम्य विकास एवं पंचायत राज विभाग, नगर निगम/शहर विकास, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, मौजूद रहे |

Related posts

Leave a Comment