साहू वैश्य ट्रस्ट द्वारा जादूगर सिकंदर का किया गया भव्य सम्मान

विमलेश मिश्र

प्रयागराज ! संगम नगरी के चंद्रलोक सिनेमा के पास स्थित राजर्षी टंडन मंडपम मे विगत तीन सप्ताह से कला प्रेमी दर्शको को खूब चकित और आनंदित कर रहे तिलिस्मी करतबो के शहंशाह जादूगर सिकंदर का  साहू वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा भव्य सम्मान किया गया।
संस्था की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता,महासचिव डाक्टर सुखलाल साहू, प्रसिद्ध भोजपुरी गायक राजेश परदेशी आदि दर्जन भर पदाधिकारियों ने माला पहना कर एवं शॉल ओढ़ाकर , सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने जादूगर सिकंदर के हैरतंगेज प्रदर्शन और मैजिक विद मिशन की भरपूर सराहना की। मंच संचालन संस्था के संरक्षक ओम प्रकाश साहू ने की। समारोह मे नंद लाल गुप्ता, विजय भान, बबिता साहू, के एम गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मंच पर उपस्थित रहे। हमेशा की तरह आज भी जादूगर सिकंदर ने एक से बढ़ कर एक जादुई करतब दिखा दर्शको का मन मोह लिया। शो के दौरान जादूगर सिकंदर ने बताया कि यहां उनका शो 26 जनवरी तक ही चलेगा, जिन्होंने अभी तक शो नही देखा होगा वे लोग जल्दी से शो देख कर नए साल में जादुई यादें सहेज ले।

Related posts

Leave a Comment