सावन मास में इन 3 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, बनेंगे हर बिगड़े काम

 हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद खास माना गया है। यह पवित्र मास भगवान शंकर को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन मास 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है, जो कि 12 अगस्त 2022 तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन में भगवान शिव की कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। जानें इन राशियों के बारे में-

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए सावन मास बेहद खास रहने वाला है। इस महीने भगवान शंकर की आप पर कृपा रहेगी। इस राशि से जुड़े जातकों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। सावन मास में आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। लंबे समय से रूके हुए काम बनेंगे। सावन महीने में भगवान शंकर की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

तुला- तुला राशि वालों के लिए सावन मास बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने शिवजी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। नौकरी व करियर में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस महीने भगवान शिव को जल अर्पित करना शुभ साबित होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के सावन महीने में अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी। शिवजी की कृपा आपके बिगड़े काम बनेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आमदनी में वृद्धि के आसार हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

Related posts

Leave a Comment