सावन की पूर्णिमा के दिन जरुरतमंदों को दान करें ये चीजें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

सावन की पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है। सावन की पूर्णिमा तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस भगवान शिव की पूजा विधि विधान से की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के माह में भगवान शिव भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने से व्यक्ति के पाप नाश हो जाते हैं। सावन की पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। आइए जानते हैं पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

तिल का दान करें

सावन पूर्णिमा के दिन तिल का दान करने से ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही व्यक्ति को कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। माना जाता है कि तिल दान करने से पितृदोष दूर होता है और पितरों को मुक्ति मिलती है।

सफेद चीजों का दान करें

सावन की पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन सफेद चीजों का दान करने से पितृदोष दूर होता है और पिंतरों को शांति मिलती है। इसके साथ ही परिमाण भी मिलते हैं।

 गुण का दान करें

सावन पूर्णिमा तिथि के दिन गुड़ का दान करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन गुड़ का दान करने से व्यक्ति को कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और अक्षय फल की भी प्राप्ति होती है।

Related posts

Leave a Comment