सावन का आखिरी सोमवार पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

श्रावण मास का प्रारंभ 22 जुलाई से हुआ था इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समाप्ति को बस कुछ ही दिन बचे हैं। पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को सोमवार के दिन सावन का समापन होगा। सावन के आखिरी दिन सोमवार पड़ने की वजह से इस दिन का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के लिए यह आखिरी समय होगा। ज्योतिष के अनुसार, 19 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दुर्लभ संयोग करीब 90 साल बाद बन रहा है। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा होगी।

मेष राशि

मेष राशि को सावन का आखिरी सोमवार फलदायी साबित होगा। धन से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक रुप से धन समृद्धि हो जाएंगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

सावन का अंतिम सोमवार कर्क राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपकी व्यापारिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन हो सकता है। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सावन का आखिरी सोमवार सिंह राशि के लिए काफी शुभ है। नए कार्यों की शुरुआत होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में लाभ मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। अचानक से धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

Related posts

Leave a Comment