सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराकर सुपर 1000 स्तर की प्रतियोगिता को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता और एशियाई चैम्पियन भारतीय जोड़ी को इस कड़े मुकाबले को जीतने में 43 मिनट का समय लगा।
बता दें कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता और एशियाई चैम्पियन भारतीय जोड़ी को इस कड़े मुकाबले को जीतने में 43 मिनट का समय लगा। बता दें कि मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 7 बार हारने के बाद सात्विक और चिराग को पहली जीत मिली है। आरोन चिया और सोह वुई यिक की जोड़ी को हराया भारतीय टीम के लिए बेहद खास है क्योंकि ये जोड़ी पुरुष डबल्स की वर्ल्ड चैंपियन है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी फाइनल में जगह बनाकर भी इतिहास रच चुकी थी। वर्ष 2022 में विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली इस जोड़ी से पहले कोई जोड़ी सुपर 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ने दक्षिण कोरिया के मिन ह्यूक कांग और सेउंग जे सियो को मात दी थी।
दोनों ने किया कमाल
गौरतलब है कि सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मिलकर पहली बार कोई कमाल नहीं किया है। इससे पहले भी दोनों भारत का नाम रौशन कर चुके है। सात्विक और चिराग इससे पहले सुपर 100, सुपर 300, सुपर 500 और सुपर 750 का भी खिताब जीत चुके हैं। सभी सुपर खिताब जीतने वाले यह भारत की पहली जोड़ी भी है। पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने 2017 में खिताब को अपने नाम किया था।