प्रतापगढ़ ब्यूरो: (उमेश पांडे )कौशाम्बी, सभापति संसदीय आचार समिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी भाजपा विनोद सोनकर ने बुधवार को लोकसभा में सदन के माध्यम से सदन का ध्यान चीनी कंपनी हुआवै की ओर आकर्षित किया। सांसद विनोद ने कहा कि हुआवै कम्पनी का सीधा सम्बन्ध चीन की सेना से है। जो लोगो का डेटा चोरी कर चीन की सेना को देती है। वर्तमान में इस कम्पनी को अमेरिका के साथ अन्य कई देशो ने प्रतिबंध लगा रखा हैं। इसके सीईओ जेल में हैं और ये कंपनी भारत में अपना कारोबार कर रही हैं। भविष्य में 5 जी लांच होने वाला हैं। भारत में भी 5 जी के सामान इसी कंपनी के लगाये जा रहे हैं। सरकार को इस ओर तत्काल ध्यान देते हुए इस कंपनी को भारत में भी प्रतिबंधित करना चाहिये। जिससे भारत के लोगो का डाटा विदेशी कम्पनी न ले जा पाए। उक्त जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने दी है।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...