सर्व समाज के समग्र विकास का यह बजट शसक्त राष्ट्र निर्माण करेगा -विनोद प्रजापति

विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने वाला एतिहासिक बजट है-शुशील त्रिपाठी
यमुनापार के भाजपाइयों ने वित्त मंत्री सीतारमण व प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
 प्रयागराज। मोदी सरकार-3 का पहला व वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार पेश किया। यह उनका लगातार सातवां बजट है। प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने वित्त मंत्री सीतारमण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत सर्व समाज के समग्र विकास का बजट है। इस बजट द्वारा आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार होंगी। काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी शुशील त्रिपाठी ने कहा 2024-2025 का बजट विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने वाला मोदी सरकार का एतिहासिक बजट है। पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा यह बजट दलितों के लिए उनके विकास और मुख्य धारा में लाने में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल ने कहा भाजपा का यह बजट मध्यम वर्ग के लिए बड़ी  राहत प्रदान करने वाला है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए कहा तीसरे कार्यकाल का पहला बजट भारत शसक्त समृद्ध राष्ट्र बनाने रोजगार, सुरक्षा, स्वस्थ शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला क़दम है। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभनारायण द्धिवेदी,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,जय सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी,राजेश्वरी तिवारी,ज्ञान सिंह पटेल,अजीत प्रताप सिंह,अशोक पांडेय, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य,पुष्पराज सिंह पटेल, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला, शिवराम सिंह परिहार,मनोज गुप्ता, सुरेश शुक्ला,शतीश विश्वकर्मा,आदि यमुनापार के भाजपाइयों ने बजट के प्रति वित्त मंत्री सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र के प्रति जनकल्याणकारी बजट पर आभार जताया।

Related posts

Leave a Comment