सर्वेश्वर हनुमान मंदिर पर मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा छेत्र अंतर्गत  नारीबारी सर्वेश्वर हनुमान मंदिर परिसर मे विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया,
कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रान्त उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल और प्रान्त संगठन मंत्री अंशुमान ने श्री राम दरबार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता विनोद अग्रवाल ने कहा कि विश्व बंधुत्व की भावना के साथ धर्म और समाज की रक्षा के लिए विहिप की स्थापना 1959 में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मुंबई में किया गया था।समाज  में सेवा समर्पण के संकल्प के साथ वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, चिकित्सा आदि प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। पूर्व मार्गदर्शक स्व अशोक सिंघल जी मार्गदर्शन में छुआ छूत के भेदभाव को हटा कर जन्मभूमि पर सनातन धर्म के प्रतीक भगवान राम का भव्य मन्दिर निर्माण हो रहा है। संगठन का महत्व हुए विभाग संगठन मंत्री अंशुमान ने कहा कि तीस सितम्बर से प्रारम्भ शौर्य यात्रा में एकजुट होने का आवाहन करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों और भावी आयोजनों का वर्णन किया।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रयाग विभाग मंत्री महेश कुमार, सूर्यकांत शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह,प्रखण्ड अध्यक्ष बालेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विवेक केसरवानी, अशोक मिश्र,बजरंग दल सह संयोजक शुभम पांडेय, अतेंद्र चर्तुवेदी, विजय शंकर पाण्डेय, सुजीत केसरवानी, रवि केसरी,सौरभ केसरवानी, ऋषभ, सागर, शक्ति कुमार, अंशु केसरवानी ,  सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment