महिला अपराधों के प्रति सख्ती से लेकर पुलिस मित्र को बनाया कामयाब
प्रयागराज। प्रयागराज के ईमानदार तेजतर्रार डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल में पिछले 3 वर्षो की अपेक्षा अपराध पर नियंत्रण के लिए काफी कारगर साबित हुए हैं। वहीं कई चर्चित हत्याकांड का खुलासा हुए है, और मनबढ़ अपराधियों को जिला बदर, गुंडा एक्ट समेत कई अपराधों में सलाखों के पीछे भेजे गए। महिला अपराधों पर सख्ती भी हुई है। तो उधर पुलिस के मिजाज में भी नम्रता व इंसानियत जागृत हुई, और पुलिस मित्र की परिभाषा प्रयागराज में सत्यार्थ होते दिखे ।कोविड- काल में पुलिस ने नैयकादिली से अपने कर्तव्य का पालन किया, तो वही बड़े बड़े त्यौहार सकुशल संपन्न हुए। जिसका प्रयागराज के लोगों ने डीआईजी की जमकर सराहना व शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक साल में डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने अपने अधीनस्थों के लिए भी तरह तरह के कदम उठाए हैं ताकि वह काम के प्रेशर में दवे ना रहे इसके साथ ही प्रयागराज में जाम की समस्याओं से जूझते लोगों को उनके कार्यकाल में काफी राहत मिली हैं। पिछले 3 वर्षों के अपराध आंकड़े देखे जाएं तो वर्ष 2021 में काफी कम अपराध हुए हैं। 1 जनवरी 2019 से 15 नवंबर 2019 तक 14286 मुकदमे दर्ज हुए। 1 जनवरी 2020 से 15 नवंबर 2020 तक 15221 मुकदमे दर्ज हुए।
वही 1 जनवरी 2021 से 15 नवंबर 2021 तक 10775 अपराध दर्ज हुए। इससे साफ दिख रहा है कि पिछले 1 वर्षों में डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के कार्यकाल में अपराध पर काफी नियंत्रण किया गया हैं। इतना ही नहीं हत्या लूट बलात्कार की घटनाओं में भी काफी कमी आई।
वीडियो कांफ्रेंस के जरिए घर बैठे फरियादियों को मिल रहा न्याय
प्रयागराज। डीआईजी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के आने के बाद फरियादियों के सहूलियत के लिए वीडियो कॉल तथा कि मुखबिर जैसी नई योजना लाई गई। जिससे फरियादी अपनी समस्या घर बैठे सुनाएं तथा अपराध रोकने के लिए ई मुखबिर सूचना देकर घटनाओं की रोकथाम के लिए मदद मिले।
साइबर ठगों को सिखाया सबक करोड़ों रुपए कराए गए वापस
प्रयागराज। अपराध के अलावा डीआईजी प्रयागराज के निर्देश पर साइबर जालसाजओं के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी की गई, तथा लोगों के खातों में करोड़ों निकालने वाले गिरोह के कई जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और अरबों रुपए के करीब पुलिस द्वारा उनके खाते में वापस कराए गए।