समाज का सभी वर्ग भाजपा के साथ : महानगर अध्यक्ष

लवलेश मिश्र
प्रयागराज । यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा अपना विजय परचम लहराएगी ।  सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर कार्यकारिणी की आहूत की गई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने उक्त बातें कही. पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव का समय चरम पर है और अब कार्यकर्ताओं को दिन रात एक कर देना है। जो भी काम करने वाले कार्यकर्ता हैं उन्हे किसी न किसी दायित्व में लगाया जाए जिससे उनकी क्षमता का सही सदुपयोग हो सके। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा की जिस तरह पिछले चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी अथक मेहनत से जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर विजय का परचम लहराया था उसी तरह इस चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगा दें। वन बूथ 20 यूथ के फार्मूले पर चलकर बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प पूरा करना है. संचालन जिला महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, मुरारी लाल अग्रवाल, अनुज सिंह परिहार, संजय गुप्ता, ऋषभ महाजन, देवेंद्र नाथ मिश्र, राकेश भारती, नीलू शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, शिवा त्रिपाठी, राजेश गोंड, शशि वाष्णेय, चंद्रा अहलूवालिया, प्रियंका पाराशर, आनंद जायसवाल, अपूर्वा चंद्रा, नीरज पांडेय, आनंद वैश्य सुदर्शन, बरखा जायसवाल, सूरज गोंड, आयुष्मान गोंड, रोहित जायसवाल, लवलेश मिश्र, भोला सिंह, महेंद्र तिवारी, अवनीश तिवारी, गौरव गुप्ता, आनंद दुबे, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment