समाजसेविका ने भाजपा की रैली में पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

प्रयागराज। आगामी बारा विधानसभा की भावी प्रत्याशी व समाजसेविका रीता सिंह पासवान ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रैली में खीरी पहुंची।समाजसेविका ने 50 गाड़ियों का काफिला लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत घूरपुर के ग्लास फैक्ट्री में किया।उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा की विशाल रैली में डिहार- खीरी पहुंची।रैली में समाजसेविका लगभग 200 लोगों के साथ शामिल होकर भाजपा पार्टी का भरपूर समर्थन किया।रीता सिंह पासवान ने कहा कि देश हित, समाज हित व सबका साथ,सबका विकास के बारे अगर कोई पार्टी बात करती है तो केवल भाजपा।आज उत्तर प्रदेश से गुंडाराज पूरी तरह खत्म हो चुका है, महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं का लगातार निदान हो रहा है।उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बनने जा रहा है।किसी के साथ कोई अन्याय नहीं हो रहा।समाजसेविका रीता सिंह पासवान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए ‘मिशन शक्ति अभियान’ संचालित किया गया है। वर्तमान में ‘मिशन शक्ति’ का तृतीय चरण गतिमान है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना इत्यादि लागू की गई हैं। ग्राम सचिवालयों में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक कक्ष आरक्षित करते हुए वहां महिला पुलिस बीट अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है, जो उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाएं चुनी गई हैं। इससे उनके सशक्तीकरण को गति मिल रही है।भाजपा एक ऐसी सरकार है जो सबके  हित में कार्य कर रही है, इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं।

Related posts

Leave a Comment