समाजवादी पार्टी की सायकल को जनता 10 मार्च को पंचर कर देगी-अनुप्रिया पटेल

पूरे प्रदेश में अपनादल और भाजपा का गठबंधन लोगों को भाता है-अनुप्रिया पटेल
अनूप्रिया पटेल ने शंकरगढ़ के जनसभा मे गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की
प्रयागराज। इतना बड़ा जनसैलाब जो उमड़ा है वह अपना दल-भाजपा-निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी बाचस्पति की जीत पर मुहर मेरे कहने से पहले ही लगा दी है। जनसभा मे जब हम लोग पहुचते है तो जनसभा का मूड़ समझकर परिणाम पता चल जाता है। बाचस्पति के लोकप्रियता के क्या कहने? लम्बा राजनीतिक जीवन,कई चुनाव लड़ें, विधायक बने, सामाजिक जीवन में कार्य करने का लम्बा अनुभव है। क्षेत्र में बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है। साफ,सुथरी, ईमानदार छवि है, बहुत बडे आदमी है, बहुत सारे शिक्षण संस्थान चलाते है। अपना दल ने जिसको उतारा है बहुत सक्षम व्यक्ति, सर्वगुण संपन्न है। जनता का यह जनसैलाब आने वाले 27 फरवरी को कप-प्लेट का बटन दबाने वाला है। उमड़े जनसैलाब से पूछा “जरा जोर से बताओ मै ऊंचा सुनती हू चुनाव निशान क्या है?” सभी ने जोर लगाई और बताया कप-प्लेट” देखों जनता सब जानती है। बारा की धरती से अपना दल का पुराना सम्बन्ध है। अपना दल के संस्थापक डां. सोनेलाल पटेल को आप लोगों के बीच आकर जगाने का कार्य किया था। आज आप सब उनके विचारों को आगे पहुंचाने का कार्य कर रहे है। अपना दल को और मजबूत बनाना है। कोई चूक नही होना चाहिए 2014 से अपनादल और भाजपा का  रिश्ता क़ायम है। 2014-2017-2019 मे भाजपा सफल रही। पुनः प्रदेश में 2022 मे एकबार फिर एनडीए इतिहास रचने जा रही है। पूरे प्रदेश में अपनादल और भाजपा का गठबंधन लोगों को भाता है। अब तो निषाद पार्टी भी साथ है। पूरे प्रदेश में जिस प्रकार एनडीए गंठबंधन को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उसने आने वाले 10 मार्च को समाजवादी पार्टी के सायकल को जनता पंचर कर देगी यह पूरे भरोषे के साथ कह रही हूं। उक्त बातें अपनादल(एस)के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को शंकरगढ़ मे अपनादल संयुक्त प्रत्याशी बाचस्पति के समर्थन में आयोजित जनसभा मे उमड़ी भीड़ देखकर प्रत्याशी की खूब तारीफ करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला वही बारा से अपने पिता के पुराने रिश्ते का हवाला देकर लोगों के दिलों से जुड़ने का प्रयास किया। एनडीए सरकार ने निरंतर पांच वर्षों से विकास की नई ऊंचाईयों मे पहुंचाने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार जब होती है। तो जनता के संसाधनों का दुरूपयोग नही होता। प्रदेश सरकार ने एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने का कार्य किया है। हर शहर मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना और सर्वोत्तम स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था किया है। हमारी सरकार ने स्वादेशी बैक्सीन बनाई और दुनिया का सबसे बडा टीकाकरण अभियान चला टीका लगाने का कार्य किया है। नौकरियों मे व्यात भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। सरकार का धन सीधे लाभार्थियों के खाते में बिना विचौलियो के जा रहा है। किसान सम्मान निधि,आवास, शौचालय,गैस,विजली कनेक्सन आदि सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को आगे,बढाने के लिए डां सोनेलाल पटेल के साहब के विचारधारा और सपनों को और मजबूती देने के लिए अपना दल को और बड़ी भूमिका दिलाने के लिए कप-प्लेट पर मतदान करके प्रत्याशी बाचस्पति को विजई बनाकर उत्तर प्रदेश बिधानसभा मे भेजने का कार्य करें। इसके पूर्व सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए मोदी-योगी के निरंतर विकास को गति देने हेतू संयुक्त प्रत्याशी को एतिहासिक मतों से जिताने की अपील किया। अनुप्रिया पटेल का स्वागत अभिनंदन प्रत्याशी बाचस्पति,मधु बाचस्पति एवं कार्यकर्ताओं ने बुके, बडी माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।  सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता विभूति नारायण सिंह, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल, डीसीएफ चेयरमैन कौशाम्बी चन्द्र दत्त शुक्ला, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुभाष सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,अपनादल के राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल, राम जी सिंह पटेल, फूल चन्द्र पटेल,जवाहर लाल पटेल,वृजेश पटेल, इन्द्र जीत पटेल, गुड्डू पटेल, गोकुल सिंह पटेल व भाजपा के रत्नाकर सिंह पटेल,जय सिंह पटेल,विजय शंकर शुक्ला, सुभाष केशरी,अनूप केसरवानी, प्रकाश चन्द्र शुक्ल, मनोज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, मंसुरिया दीन वर्मा,वृजेश भारतीया, गगन निषाद,श्यामू निषाद, प्रवीण सिंह पटेल, संदीप सिंह आदि ने सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां संग प्रत्याशी के समर्थन की बात कही। वही प्रत्याशी बाचस्पति ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए। समर्थन मांगा और जनता के हितों के लिए अपने को जनता के सेवा और सम्मान हेतु समर्पित होने का संकल्प लिया।

Related posts

Leave a Comment