प्रयागराज। मतदाताओं एवं नवयुवकों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम, विश्वास की जो अलख जल रही है वह भाजपा के लिए एक शुभ संकेत है।
यह बातें फूलपुर सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत उत्तरी विधानसभा बूथ संख्या 65 में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करते हुए कही। उन्होंने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी-योगी ने बिना किसी भेदभाव के देश एवं प्रदेश वासियों की सेवा कर विकास की गंगा तेज गति से बहाई है। यह उत्साह उसी का परिणाम है। उन्होंने सदस्यता अभियान को भली-भांति सम्पन्न कराने वाले कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव की अग्रिम बधाई भी दी और कहा कि यह उत्साह का अभियान नहीं टूटना चाहिए, ना ही कोई युवा मतदाता छूटना चाहिए।
कार्यक्रम में फूलपुर सांसद के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट किया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल बाबू जायसवाल, नवीन जायसवाल, वैभव जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनोज कुशवाहा, सांसद मीडिया प्रभारी पार्षद पवन श्रीवास्तव, चंद्रिका पटेल, विजय पटेल, विवेक जायसवाल, श्रीप्रकाश भट्ट, शेखर केसरवानी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।
मीडिया प्रभारी पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि फूलपुर विधानसभा के ढोकरी गांव में पूर्व प्रधान देवराज पटेल के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करने सांसद उनके आवास पर उपस्थित होकर उनके परिवार को ढांढ़स बंधाया। कहा कि इस संकट काल में भाजपा आपके साथ है।