सतीश कुमार मिश्र बने राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश प्रवक्ता।

प्रयागराज।
राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे राष्ट्रीय संरक्षक अभय नारायण पांडेय, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा सिविल लाइंस स्थित राष्ट्रीय सनातन सेना की कार्यालय में सतीश कुमार मिश्र का माल्यार्पण करते हुए भगवान परशुराम की फोटो प्रदान किया तथा साथ में श्री मिश्र को नियुक्ति पत्र देकर राष्ट्रीय सनातन सेना का प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त किया। इसके अलावा श्रीमती लक्ष्मी शर्मा को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि सतीश कुमार मिश्र जो कि पेशे से पत्रकारिता जगत से आते हैं उनके राष्ट्रीय सनातन सेना में आने से हमारे संगठन का मान बढ़ेगा और हमारा संगठन और ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि  सतीश कुमार मिश्र एक जुझारू व्यक्ति है तथा इनके आने से हमारे संगठन को बहुत ही ज्यादा गति मिलेगी । इस अवसर पर  सतीश कुमार मिश्र ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव द्वारा दी जा रही है मैं उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तत्परता से आगे बढ़ चढ़कर काम करूंगा। इस अवसर पर डॉक्टर श्याम प्रकाश द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था, जिलाध्यक्ष कौशांबी राष्ट्रीय सनातन सेना राजेंद्र त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष ंपर्वत लाल मिश्र, उपाध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र ,श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, पुष्प राज त्रिपाठी, मनीष मिश्र, शेखर त्रिपाठी , राम चंद्र पांडेय, बलराम द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment