पूरा देश आजादी का पर्व मना रहा है। वहीं क्रिकेट जगत इससे कहां पीछे रहने वाला है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर सूर्यकुमार यादव तक सभी ने तिरंगा हाथ में लेकर 77वां स्वतंत्रता दिवस का उल्लास मनाया। साथ ही सभी ने देश के लोगों को आजादी के इस पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
आजादी के इन 77 सालों में भारतीय क्रिकेट ने भी दुनिया में एक खास मुकाम बनाया है। अर्श से लेकर फर्श तक की कई कहानियां क्रिकेट जगत में मिल जाएंगी। टीम इंडिया ने इस दरमियां कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।
फिर चाहें वो 1983 में पहली बार जब कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्व कप जीता था। इस वर्ल्ड कप ने भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा दोनों ही बदल दी थी। दुनिया को बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज भी देश की देन है। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान। जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया।
2007 में एमएस धोनी की ही कप्तानी में देश ने पहला टी20 वर्ल्डकप अपने नाम किया था। जबकि 28 साल बाद 2011 में भी धोनी की कप्तानी में दूसरी बार भारत वनडे वर्ल्ड कप का चैंपियन बना था।
आजादी के इस पावन अवसर पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने देश और अपने फैंस को बधाई दी है।