सक्सेना सभा द्वारा दीपावली उत्सव मनाया गया

प्रयागराज। सक्सेना सभा द्वारा हर वर्ष की भांति दीपावली उत्सव का आयोजन शंकर लाल मेमोरियल हाल में आयोजित किया गया।
महासचिव कौशल सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त की आरती से हुई। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधीर कुमार सक्सेना थे जिन्हें संरक्षक विजोय सक्सेना एवं अध्यक्ष प्रमोद सक्सेना ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्नति, प्रगति, सार्थक, समीक्षा, नित्या आदि ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वाति निरखी ने भी गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने आयोजक मण्डल को बधाई दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया। अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने के.पी. ट्रस्ट द्वारा सक्सेना सभा को दिये गये सहयोग के लिये आभार प्रगट किया। केपी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, केपी कान्वेन्ट स्कूल की प्रिंसपल को भी सम्मानित किया गया। सक्सेना सभा के वरिष्ठ सदस्यों आर.के. सक्सेना एवं डा. दिनेश स्वरूप को उनके योगदान के लिये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गत दिवस आयोजित ममता जनरल नॉलेज प्रतियोगिता एव ंबी.के. आर्ट्स प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया जिन्हें पूर्व अध्यक्ष अरविन्द दरबारी, संरक्षक विजोय कुमार, उपाध्यक्षा डा. सुमन रानी सिन्हा, शोभा दरबारी, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष रजनी सक्सेना, संपादिका अरूणा अस्थाना, रीता सक्सेना ने पुरस्कार प्रदान किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में सक्सेना सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment