संरक्षा विभाग द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामिणों के मध्य चलाया जागरुकता अभियान

 

प्रयागराज । भारतीय रेलवे का सबसे व्यस्ततम मार्ग गाजियाबाद-पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्तर मध्य रेलवे के सबसे बड़े मण्डल, प्रयागराज मण्डल का हिस्सा है। प्रयागराज मंडल में लगभग 220 से अधिक ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पर चल रही हैं जो कि भारतीय रेलवे के किसी भी  अन्य मंडल में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की संख्या से कहीं अधिक है। प्रयागराज मंडल अपने यात्रियों को संरक्षित एवं समयबद्ध रेल यात्रा देने के लिए सदैव तत्पर रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज मण्डल के संरक्षा विभाग द्वारा कैटल रन ओवर, ट्रेस पासिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत निरंतर जागरुकता अभियान चलाया जाता है।

इन जागरुकता अभियानों के क्रम में  31.10.2021 को  31.10.2021 को खागा रेलवे स्टेशन के आसपास कैटल रन ओवर MRO/CRO तथा ट्रेस पासिंग के बारे में भिन्न-भिन्न ग्रामीण क्षेत्रो जैसे बल्दी का पुरवा, विजयनगर , पामभीपुर ,बाबा का पुरवा ,खागा रेलवे स्टेशन रेलवे लाइन के किनारे के क्षेत्र का संयुक्त रूप से भर्मण करके लोगों को जागरूक किया गया। MRO,CRO तथा ट्रेस पासिंग को रोकने के उपाय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस जागरुकता अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा लगभग 150-200 लोगों को जागरूक किया गया। सभी ने जागरूकता अभियान की महत्ता को समझा एवं पशुओँ को बिना किसी व्यक्ति के न चराने एवं ट्रेस-पासिंग न करने पर बल दिया।

इस अभियान को संरक्षा-सलाहकार  चन्द्रिका प्रसाद/प्रयागराज,यातायात निरीक्षक खागा  गिरीश उपाध्याय,एस.एस.ई/पी-वे/ खागा  विनय कुमार राय तथा रेलवे सुरक्षा बल फतेहपुर उप निरीक्षक दीपक यादव हमराह हेड कांस्टेबल आनंद भूषण द्वारा संपन्न कराया गया।इस अभियान के तहत रेलवे द्वारा जारी हैंड बिल तथा पंफ्लेट भी वितरित किया गया।

Related posts

Leave a Comment