संयुक्त अधिवक्ता संघ के अनिल महेश अध्यक्ष तथा रामकुमार महामंत्री हुये निर्वाचित

प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव मे अनिल त्रिपाठी महेश अध्यक्ष तथा रामकुमार पाण्डेय महामंत्री निर्वाचित हुये। अनिल महेश ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल करते हुए एक सौ इक्यावन मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी हरिकेश पटेल को शिकस्त दी। अनिल त्रिपाठी महेश को दो सौ अडतीस मत मिले। वहीं निकटतम हरिकेश पटेल को सतासी तथा तीसरे उम्मीदवार हरिशंकर द्विवेदी को मात्र तिरालिस मत प्राप्त हो सके। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामसिंह सरोज को मात्र तीन मत ही प्राप्त हो सके। अनिल की जीत की घोषणा होते ही तहसील परिसर मे मौजूद बडी तादात मे जुटे साथियो मे हर्ष छा गया। वहीं उपाध्यक्ष सिविल पद पर दिनेश सिंह तथा शहजाद अंसारी के बीच कांटे का टक्कर हुआ। दिनेश सिंह ने एक मतो से विजय हासिल की। दिनेश सिंह को एक सौ सैतीस तथा निकटतम प्रतिद्वंदी शहजाद अंसारी को एक सौ छत्तीस मत मिले। तीसरे उम्मीदवार संजय ओझा को निन्यानवें मत प्राप्त हुये। उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार शुक्ल ने एक सौ अडतीस मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उन्होनें अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय कुमार यादव को पराजित किया। विजय यादव को एक सौ दस मत तथा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अबरार अहमद को अटठानवें एवं विजय त्रिपाठी को सतासी मत ही प्राप्त हुये। महामंत्री पद पर रामकुमार पाण्डेय ने एक सौ उन्चास मत प्राप्त कर जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंदी प्रवीण यादव को एक सौ इक्तालिस मत मिले। धीरेन्द्र शुक्ल को चौसठ तथा अखिलेश द्विवेदी को सत्रह मत प्राप्त हुये। कोषाध्यक्ष पद पर शशिकांत शुक्ल ने दो सौ चौतीस मत प्राप्त कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर निकटतम धर्मवीर गौतम को एक सौ इक्तीस मत मिले। प्रचार मंत्री पद पर राजेश द्विवेदी ने एक सौ निन्यानवें मत प्राप्त किये जबकि निकटतम कमलेश द्विवेदी को एक सौ बासठ मत मिले। राजेश द्विवेदी निर्वाचित घोषित किये गये। सह मंत्री पद पर शिवेंद्र तिवारी ने दो सौ उन्नींस मत हासिल कर जीत का सेहरा बांधा। निकटतम जयप्रकाश यादव को एक सौ अडतालिस मत मिले। आय-व्यय निरीक्षक पद पर राकेश पाल निर्विरोध निर्वाचित हुये। वहीं सदस्य कार्यकारिणी पद पर रमेश कोरी तथा आनंद मोहन श्रीवास्तव व मो. शाहिद एवं पुनीत कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को चुनाव समिति के अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संघ के उपाध्यक्ष राजेश सरोज ने अधिवक्ताओ के प्रति आभार जताया। 

Related posts

Leave a Comment