*संत गुरु रविदास जी के प्रेम बंधुत्व और भाईचारे के अनमोल विचार हमें जीवन पर्यन्त प्रेरणा देते रहेंगे : संजय सिंह

 वाराणसी। अपने विचारों से सम्पूर्ण जगत में सामाजिक एकता और समरसता का सन्देश देने वाले परमज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर AAP  के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह बुधवार को काशी पहुंचे। उन्होंने यहां संत गुरु रविदास की जन्मस्थली पर उन्होंने दर्शन किये और राष्ट्र की समृद्धि के लिये प्रार्थना की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी अभिनव राय और प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह  भी मौजूद रहे। सभी ने संत गुरु रविदास के दर्शन कर उनको नमन किया।
AAP  के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती के पावन और शुभ अवसर पर कहा कि संत रविदास ने जीवन भर जातिवाद के खिलाफ, समाज में हो रहे भेदभाव के खिलाफ अपने अनमोल विचारों से मागर्दशन किया। उन्होंने यह विचार दिया कि कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने कर्म से होता है। ऊंच और नीच उसके कर्म होते हैं। जाति नहीं होती। आम आदमी पार्टी इसी सिद्धान्तों पर चल रही है। अरविंद केजवरीवाल ने दिल्ली के अंदर जो शिक्षा का मॉडल प्रस्तुत किया है वो संत रविदास जी के विचारों को, बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के विचारों को, शिक्षित राष्ट्र बनाने के विचारों को साकार करता है। आम आदमी पार्टी न सिर्फ संत रविदास जी के प्रति आस्था और श्रद्धा रखती है। उनके बताए हुए विचारों पर कार्य करने का प्रयास करती हे। संजय सिंह ने कहा कि संत गरु रविदास जी प्रेम बंधुत्व और भाईचारे के प्रतीक थे और उनके अनमोल विचार हमें जीवन पर्यन्त प्रेरणा देते रहेंगे। संजय सिंह ने संत रविदास जी के अनमोल विचारों को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ विचार दिया। कर्म पर बल देने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने ही कहा कि कर्म हमारा धर्म है और फल हमारा सौभाग्य इसलिए हमेशा कर्म करते रहना चाहिये। उन्होंने अपने दोहों ओर पदों से समाज में जातिगत भेदभाव दूर कर जिन सामाजिक ओर मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी वे मानव इतिहास में सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment