संजय जोशी का प्रयागराज आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत-देवेन्द्र नाथ मिश्रा

 प्रयागराज ।   भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव संजय जोशी  का  प्रयागराज एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ .
निजी कार्यक्रम के तहत मिलेनियम इन मे थोड़ी देर रुककर स्थानीय लोगों से भेंट की और स्थानीय राजनैतिक परिप्रेक्ष्य मे गंभीर चर्चा की और कार्यकर्ताओं के मनः को टटोला और पुनः उत्तर प्रदेश मे भाजपा को पुनर्स्थापित करने और उसके भविष्य मे होने वाले परिणाम के कारणो पर  चर्चा किया और मोदी जी एवं योगी जी के अथक परिश्रम से हो रहे भागीरथ विकास की प्रशंशा करते हुए आगे भी भाजपा सरकार के बने रहने के औचित्य पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह से आगे भी कार्य करते रहने का आग्रह किया .
अपने तूफानी दौरे के तहत प्रयागराज से हंडिया प्रस्थान किया जहाँ पर एक धार्मिक अनुष्ठान मे शामिल होने के पश्चात सुल्तानपुर फिर वहां से लखनऊ होते हुए पुनः दिल्ली प्रस्थान कर गए.
स्वागत करने वालों मे देवेन्द्र नाथ मिश्र.महेश मधुकर.रमेश पाण्डे.मनोज दुबे.परमात्मा सिंह.अजय त्रिपाठी.अरविंद सिंह.ब्रम्हा त्रिपाठी.बृजेश गुप्ता.आशुतोष पाण्डे.जयवर्द्धन त्रिपाठी.अमरेन्द्र नाथ मिश्र.दिवाकर त्रिपाठी.अनुराग पाण्डे.मृत्युंजय तिवारी.दिलीप चौरसिया.डा.कमलाकार सिंह.दुर्गा पाण्डे.नरेन्द्र शुक्ल.पुरुषोत्तम मौर्य.श्याम हेला.शिवम शुक्ल.ज्ञान नारायण कनौजिया.राजेश सोनकर.नंदलाल पटेल.चन्द्रमा यादव.भूपेंद्र  समेत अनेक लोग शामिल रहे.

Related posts

Leave a Comment