संक्रांति पर्व पर महिलाओं को वस्त्रदान, जरूरतमंदो को दी गई अन्नपूर्णा सेवा

प्रतापगढ़। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष बुधवार की देर शाम संक्रांति पर्व पर गरीब महिलाओ को वस्त्रदान तथा जरूरतमंदो को खिचड़ी भेंट की गई। अभ्युदय फाउन्डेशन के तत्वाधान मे पांचवें पर्व पर आयोजन समिति ने सीएचसी समेत निकटतम अस्पतालों मे भर्ती मरीजो को फल भी बांटा। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता आचार्य डा. शक्तिधरनाथ पाण्डेय व संचालन साहित्यकार अंजनी अमोघ ने किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप मिश्र ने बताया कि नगर मे पांच वर्षो से कायम इस परंपरा को निंरतर भव्यता दी जाएगी। परिसर मे मौजूद बडी संख्या मे गरीब महिलाओ वस्त्रदान के साथ सामूहिक योगदान से खिचड़ी भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा को अंत्योदय तक संतृप्त किये जाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्राचार्य नरेन्द्र नारायण तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश मिश्र, संतोष मिश्र, दीपक पाण्डेय, संजीव द्विवेदी, भूपेन्द्र तिवारी, चंद्रप्रकाश मिश्र, राजीव पाण्डेय, चंद्रभान मौर्य, सौरभ त्रिपाठी, शुभम श्रीवास्तव, अजीत सिंह, राजेन्द्र मिश्र, मनोज पाण्डेय, रामआसरे त्रिपाठी, दिनेश सिंह, आशीष मिश्र, रामप्रकाश वैश्य, वीरेश सिंह, राजेश कौशल, सिकंदर खान, सुधांशु ओझा, एसपी चौबे, शिव जायसवाल, दुर्गेश पाण्डेय, सभासद रमेशचंद्र जायसवाल, कपिल द्विवेदी, अंबरीश मिश्र, देवकुमार दुबे, मुन्ना शुक्ला आदि रहे।

Related posts

Leave a Comment