21 भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 16 मार्च को तमिलनाडु के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए बंदरगाह से 500 से अधिक नावों में रवाना हुए। जब वे कचाथीवु और नेदुनथीवु के बीच पानी में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें घेर लिया। गिरफ्तार किए गए 21 मछुआरे इजराइल और अरोक्या सुगंधन की नावों पर थे। गिरफ्तार मछुआरों को फिर कांगेसंथुराई ले जाया गया और फिर मायिलेटी बंदरगाह पर मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।16 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिल मछुआरों की लगातार गिरफ्तारियों पर चुप रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। भारत और श्रीलंका के बीच लंबे वक्त से मछुआरों का मुद्दा बना हुआ है। श्रीलंकाई नौसेना पाल्क स्ट्रैट में कई बार भारतीय मछुआरों पर फायरिंग भी कर चुकी है। तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थिति समुद्री पट्टी मछली के लिहाज से संपन्न क्षेत्र है और दोनों देशों के मछुआरे यहां मछली पकड़ने के लिए पहुंचते हैं।
Related posts
-
पैसा और हथियार दोनों गंवाया, पहलगाम के जरिए पाकिस्तान ने कैसे मार ली पैर पर कुल्हाड़ी
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया भारत के साथ... -
पहलगाम हमले पर समर्थन के लिए पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए... -
पोप फ्रांसिस के निधन पर हमास ने चौंकाया, जारी किया बयान
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसि का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु...