श्रावण मास में शिव की पूजा करने से सारे कष्ट खत्म हो जाते हैं-आचार्य अभिषेक

जनकल्याण सामूहिक ग्यारह हजार एक सौ आठ पार्थिव शिवलिंग का दर्जनों जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक
नारीबारी(प्रयागराज)। श्रावण मास में जनकल्याण सामूहिक ग्यारह हजार एक सौ आठ पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कराकर दर्जनों जोड़ों ने सार्वजनिक रुद्राभिषेक किया।
 श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी में वृंदावन धाम से पधारे प्रमुख आयोजक आचार्य पं. अभिषेक कृष्णम् हरिकृंकर जी महाराज ने १११०८ शिवलिंगों के माध्यम से दर्जनों जोड़ों के द्वारा विधि-विधान से दुग्ध मिश्रित गंगाजल के द्धारा रूद्राभिषेक जन कल्याणार्थ सर्वकल्याणार्थ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन हवन कराते हुए आचार्य पं. अभिषेक कृष्णम् हरिकृंकर जी महाराज ने कहा श्रावण मास में शिव की पूजा करने से सारे कष्ट खत्म हो जाते हैं। महादेव शिव सर्व समर्थ हैं। वे मनुष्य के समस्त पापों का क्षय करके मुक्ति दिलाते हैं। इनकी पूजा से ग्रह बाधा भी दूर होती है। पूजन-अर्चन हवन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सर्वकल्याणार्थ जयकारे लगाए और ईश्वर से मानव जीवन के गलतियां के लिए क्षमा याचना करते हुए सद्मार्ग में चलने की शक्ति और संम्बल मांगा।

Related posts

Leave a Comment