शुआट्स केवीके में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी किसान मेला आयोजित

नैनी, प्रयागराज। आई.सी.ए.आर. एंव कृषि विभाग, प्रयागराज उ0प्र0 के सौजन्य सेे शुआट्स कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रंागण में 75वॅा आजदी का अमृत महोत्सव, किसान मेला का आयोजन हुआ जिसका विषय ”किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी“ था।
मुख्य अतिथि विधायक कोंराव राजमणि कोल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कहा कि परमरागत कृषि तथा कृषि विकास योजना भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजना चलाई जा रही है जिसके अन्तर्गत किसानो को जैेविक खेती के लिये प्रोत्साहित किया। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कृषि विकास बीमा कम्पनी कृषि राजस्व ग्राम पंचायत गांव गांव जाकर किसानों को के.सी.सी. बनवाने पी.एम किसान सम्मान निधि निरन्तर के.वाई सी करने और अपने फसलों की सुरक्षा पर कार्य कर रहा है। साथ ही साथ 1 मई से 30 जून तक पीएम सम्मान निधि सोशल आडिट कराई जा रही है। जिससे अधिक से अधिक उपस्थित होकर आपात्र लोगो को जानकारी हो।
कृषि विज्ञान केन्द्र के विभागाध्यक्ष डा0एस0डी0मेकार्टी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रही विभिन्न गतिविधियों सहित जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिक उत्पादन करने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ बनाये रखना तथा पर्यावरण शुध्द एवं स्वास्थ की दृष्टिकोण से रासायनिक उर्वरको के साथ-साथ जैव उर्वरको एंव जैविक खादों संतुलित मात्रा में प्रयोग किसान भाईयों को करने की सलाह दी।
निदेशक प्रसार प्रो0 डा0 आरिफ ब्राडवे ने बताया कि किसान उत्पादन संगठन एफ.पी.ओ 10किसानें से शुरू किया जा सकता है जो एक संस्था का कार्य करती है। वैज्ञानिक सुबोध यादव ने बीज उपचार के लिये बीजा अमृत के लिये गाय का गोबर 5किग्रा,गोमूत्र 5लीटर,लाइम 50ग्राम जल 20लीटर 100किग्रा बीज के लिये प्रार्याप्त है। वैज्ञानिक डा0डी0एस0चौहान ने नमूना लेने की जानकारी दी। दलहनी फसलों में उकठा रोगों के कारण ंएव निवारण के बारें में जानकारी दी। वैज्ञानिक डा0अजय कुमार ने मृदा स्वास्थ के लिये जैविक खादों जैसे वर्मी कम्पोस्ट, नादेप कम्पोस्ट, गोबर की खाद, हरी खाद, जैव उर्वरक के प्रयोग करने की सलाह दी। डा0आर0पी0सिंह, डा0 जी.पी.एम. सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा इन्द्र कान्त पाण्डे, होम सांइटिस्ट श्रीमती निमिषा नटराजन ने भी किसानों को तकनीकी जानकारियाँ दीं। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के 300 किसानों ने भाग लिया। प्रसार निदेशालय के संयुक्त प्रसार निदेशक डा0आलोक मिलटन लाल, समन्यवयक डा0अरूण यादव, मनोज कुमार, एस0पी0सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र सिंह, बृजेश, ए0के0 दास आदि उपस्थ्ति रहें। संजय के लाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Related posts

Leave a Comment