देश में रविवार को करवा चौथ का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस को करवा चौथ की बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर कर अपने सभी फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी है। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो रेड कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं।
फोटो में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने देश की सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘आप सभी को करवा चौथ की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वास्थ्य और सुरक्षित बनी रहें।’ शिल्पा की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर आए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन तस्वीर को अब तक (खबर लिखे जाने तक) डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।वही उनसे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम की एक तस्वीर शेयर कर सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर में वो पत्नी जया बच्चन के साथ दिख रही हैं।